World First Aid Day विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस क्यों मनाया जाता है, फर्स्ट ऐड क्या है?

Editor
0

World First Aid Day 2022 अक्सर स्कूलों में, कार्यालय में प्राथमिक उपचार के बारे में पढ़ाया जाता है, लेकिन समय के साथ लोग स्वास्थ्य के लिए जरूरी इन बातों को भूल जाते हैं। लेकिन इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है, ताकि प्राथमिक उपचार के जरिए दुर्घटना आदि की स्थिति में किसी घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सके। ऐसे में प्राथमिक उपचार करने के बारे में जानना सभी के लिए बेहद जरूरी है।

यह दिवस एक वार्षिक अभियान है जिसका उद्देश्य प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण के महत्व को बढ़ावा देना और संकट में अधिक लोगों की जान बचाने के लिए इसकी है। हर साल एक थीम तय की जाती है। वर्ष 2021 की थीम 'प्राथमिक चिकित्सा और सड़क सुरक्षा' है। क्योंकि सबसे ज्यादा मौतें सड़क हादसों में होती हैं।

ताकि चोटों को रोकने और जीवन बचाने में प्राथमिक चिकित्सा के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके, इसके लिए हर साल विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस मनाया जाता है।

toc
World First Aid Day 2022 Kab Manya jata hai
Date विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस हर साल सितंबर के दूसरे शनिवार को मनाया जाता है।
स्थापना World First Aid की शुरुआत वर्ष 2000 में हुई थी।
विवरण मामूली या गंभीर चोट या बीमारी के समय दी जाने वाली तत्काल सहायता को 'प्राथमिक चिकित्सा' कहा जाता है।
World First Aid Day विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस Official Website Link:- https://www.ifrc.org/first-aid

प्राथमिक चिकित्सा क्या है?

प्राथमिक चिकित्सा का अर्थ है चिकित्सा सहायता प्राप्त करने से पहले किसी रोगी या घायल व्यक्ति को दिया जाने वाला चिकित्सा उपचार। जब कोई व्यक्ति मामूली या गंभीर चोट या बीमारी से पीड़ित होता है, तो रोगी को दी जाने वाली प्राथमिक और तत्काल सहायता को 'प्राथमिक चिकित्सा' कहा जाता है।

इसके लिए आपको अपने फर्स्ट एड बॉक्स में कुछ चीजें रखनी चाहिए। जैसे आपके पास डेटॉल होना चाहिए, ताकि घाव को साफ किया जा सके। रुई और पट्टी भी अपने डिब्बे में रखनी चाहिए। इसके साथ ही कैंची, चिकित्सकीय प्रमाणित क्रीम, हैंड सैनिटाइजर, दर्द निवारक दवाएं भी होनी चाहिए। हार्ट अटैक या स्ट्रोक की स्थिति में मरीज के खून को पतला करने के लिए एस्पिरिन की गोलियां और थर्मामीटर आदि भी जरूरी है। इसके अलावा आपके पास अस्पताल का इमरजेंसी फोन नंबर भी होना चाहिए।

World First Aid Day उद्देश्य kya hai?

इसका उद्देश्य लोगों को दैनिक जीवन में संकट की स्थिति में प्राथमिक उपचार के माध्यम से लोगों की मदद करने के बारे में जागरूक करना है। यही कारण है कि हर साल इस अवसर पर लोगों को प्राथमिक चिकित्सा के लाभ, प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यकता और घर में प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स रखने के बारे में जागरूक किया जाता है।

प्राथमिक उपचार न मिलने पर भी कई लोगों की मौत हो जाती है। ऐसा अक्सर तब होता है जब शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगता है। ऐसे में प्राथमिक उपचार के द्वारा खून बहना बंद कर देने से व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।

प्राथमिक चिकित्सा कब दी जाती है?

अक्सर एक घायल व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है क्योंकि उसे समय पर प्राथमिक उपचार नहीं मिलता है। इसके लिए घायल व्यक्ति के घाव को प्राथमिक उपचार के तहत साफ करना और पट्टी बांधना, ताकि घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने तक शरीर से ज्यादा खून न बहे. वहीं दूसरी ओर दिल या दर्द आदि से जुड़ी कोई अन्य समस्या होने पर अस्पताल पहुंचने से पहले दी जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा को प्राथमिक चिकित्सा कहते हैं।

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस क्यों मनाया जाता है?

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस हर साल सितंबर के दूसरे शनिवार को मनाया जाता है। विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस की शुरुआत 2000 में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज (IFRC) द्वारा की गई थी। तब से हर साल सितंबर के दूसरे शनिवार को विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस मनाया जाता है।

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस कैसे मनाया जाता है?

इस दिन की शुरुआत इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रैट क्रिसेंट सोसाइटीज द्वारा 2000 में की गई थी। तब से यह दिन हर साल मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को प्राथमिक उपचार के बारे में अधिक से अधिक जागरूक किया जाता है।

ताकि गंभीर चोट लगने, दिन-प्रतिदिन होने वाले हादसों में अत्यधिक रक्तस्राव, सड़क दुर्घटना या अन्य दुर्घटनाओं में लोगों की मदद की जा सके। इस दिन के माध्यम से हर साल लोगों को इसके महत्व, इसके लाभ, प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यकता और घर में प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स रखने के बारे में जागरूक किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(31)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !